Sonbhadra News : तीन दिवसीय स्काउट्स गाईड प्रशिक्षण का आयोजन
चतरा ब्लाक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रामगढ़ तीन दिवसीय स्काउट्स गाईड प्रशिक्षण का आयोजन हुआ ।

sonbhadra
5:12 PM, October 7, 2024
अखिलेश कुमार सिंह (संवाददाता)
रामगढ़ (सोनभद्र) । चतरा ब्लाक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रामगढ़ तीन दिवसीय स्काउट्स गाईड प्रशिक्षण का आयोजन हुआ । इसका शुभारंभ वार्डेन स्नेहलता राय ने ध्वज शिष्टाचार व मां शारदा को याद करते हुए किया । शिविर के शुभारंभ पर वार्डेन ने कहां कि स्काउट विषम परिस्थितियों में जीवन जीने की कला सिखाता है तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर में प्रथम सोपान का आयोजन चल रहा है शिविर में सभी बालिकाओं द्वारा उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया गया ब्लाक स्काउट शिक्षक समसुद्दीन एवं ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मनोज कुमार द्वारा स्काउट गाइड प्रार्थना, प्रतिज्ञा, तथा सामान्य आधारभूत स्काउट गाइड नियमों की जानकारी दी गई ।बबालिकाओं को समूह में बांटकर टोली बनाई गई । इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाए मौजूद रहे ।




