Sonbhadra News : जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर ब्लाक में तीन दिवसीय मेला प्रारंभ
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर रविवार को ब्लाक परिसर में स्वास्थ्य, पंचायत, बाल विकास, समाज कल्याण, खाद्यान्न विभाग समेत दर्जनों विभाग का स्टाल लगाया गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० सभी पात्रों को मिलें योजनाओं का लाभ - ब्लाक प्रमुख
कोन (सोनभद्र) । मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित व 12 वर्ष बेमिसाल व देश की निरंतर विकास को लेकर रविवार को ब्लाक परिसर में स्वास्थ्य, पंचायत, बाल विकास, समाज कल्याण, खाद्यान्न विभाग समेत दर्जनों विभाग ने ब्लाक परिसर में स्टाल लगाकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से बताया। मेला का उद्घाटन करने पहुंची बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रुबी मिश्रा व खण्ड विकास अधिकारी डा जीतेन्द्र नाथ दुबे ने प्रारंभ कराते हुए मेरा में लगे स्टाल का निरीक्षण किया । वहीं स्वास्थ्य मेला में योजनाओं की जानकारी लेते हुए प्रमुख ने अपनी ब्लडप्रेशर व शुगर की भी जांच कराई व सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल पर जाकर योजनाओं के बारे में जानकारी लिया और कहीं कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने का प्रयास करें। खण्ड विकास अधिकारी डा जीतेन्द्र नाथ दुबे ने बताया कि ऐ मेरा तीन दिवसीय 14 से 16 तक चलेगा मेला का लाभ उठाएं। मेला में मुख्य रूप से एडीओ पंचायत सुनील पाल, समाज कल्याण मनेन्द्र कुमार, अधिक्षक डा जेपी सिंह, सप्लाई इंस्पेक्टर, सभी ग्राम विकास अधिकारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
सम्बंधित खबर