Sonbhadra news : बेचूबीर बाबा धाम में तीन दिवसीय मेले का आगाज, उमड़ेंगे श्रद्धालु
मारकुंडी टोला कोनियवां स्थित प्रसिद्ध बेचूबीर बाबा धाम में तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ 18 नवंबर से हो गया। मेला 20 नवंबर तक चलेगा।

sonbhadra
8:13 PM, November 17, 2026
राकेश चौबे
◆ 18 से 20 नवंबर तक चलेगा मेला, भूत-प्रेत बाधा और संतान प्राप्ति की मनोकामना लेकर पहुंचते हैं श्रद्धालु
मारकुंडी (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी टोला कोनियवां स्थित प्रसिद्ध बेचूबीर बाबा धाम में तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ 18 नवंबर से हो गया। मेला 20 नवंबर तक चलेगा। मेले में सोनभद्र सहित आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
मुख्य आयोजक एवं समाजसेवी सूरज यादव ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार की रात भोर में मजरी बजने के साथ मुख्य पूजा-अर्चना शुरू होगी। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
मान्यता है कि बेचूबीर बाबा धाम में भूत-प्रेत बाधा से परेशान लोग अपनी समस्याओं के निवारण तथा निःसंतान महिलाएं संतान प्राप्ति की कामना लेकर पहुंचती हैं। तीन दिवसीय मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।




