Sonbhadra news : वार्षिक एथेलेटि मीट तीन दिवसीय खेल का हुआ समापन
अटल आवासीय विद्यालय में वार्षिक एथेलेटि मीट तीन दिवसीय खेल का समापन बुधवार की सायंकाल हो गया गया।

sonbhadra
6:39 PM, February 11, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) कोटा ग्राम पंचायत के टोला गुरमुरा में संचालित अटल आवासीय विद्यालय में वार्षिक एथेलेटि मीट तीन दिवसीय खेल का समापन बुधवार की सायंकाल हो गया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अल्ट्राटेक सीएसआर अधिकारी रोहित श्रीवास्तव व अध्यक्षता विद्यालय के उप प्रधानाचार्य जाकिर हुसैन रहे। मुख्य अतिथि श्री श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का सपना साकार हो गया।
आपकी मेहनत आपको कामयाबी दिलाएगी,शिक्षकों का मेहनत जाया नही होता है, एक मात्र शिक्षक है जिसके गोद में भविष्य पलता है, बच्चों आपको वो मौका मिला अटल आवासीय विद्यालय द्वारा मिले ज्ञान को ढाल बनाकर आप जीवन के प्रत्येक मुकाम पर पहुंच सकतें है। अटल आवासीय विद्यालय तीन दिवसीय एथेलिट मीट खेल प्रतियोगिता में भाला फेक, थाली फेंक,, गोला, फेंक, मार्च पास्ट, रिले रेस का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों जूनियर सिनियर छात्र छात्राओं ने भाग लिया है। अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा के तीन हाऊसों में सभी प्रतियोगिताओं में गंगा हाऊस प्रथम, गोमती हाऊस द्वितीय, यमुना हाऊस तृतीय रहे। बेस्ट एथेलिट जूनियर टीम में हर्षित मौर्य कक्षा 8 और आदित्य कक्षा 6 ने अपना कब्जा जमाया। बेस्ट एथेलिट सिनियर वर्ग में उत्कर्ष सरोज, रोहन बिंद, आकाश कुमार व छात्रा रिया सभी प्रथम रहे।
एथेलिट मीट का संचालन विद्यालय के अंग्रेजी अध्यापक जेपी सिंह ने किया।
इस दौरान अध्यापक वी के मिश्रा, ज्ञान मूर्ति मिश्र, साहब सिंह, खेल शिक्षक टी०के नन्दी, खेल शिक्षिका माधुरी सिन्हा, शशिकांत उपाध्याय,संत राम मौजूद रहे




