Sonbhadra News : अवैध वसूली करने के मामले में तीन कांस्टेबल निलंबित
जुगैल थाना क्षेत्र में बालू लदे ट्रैक्टरों से अवैध धन वसूली करने के मामले में पुलिस अधीक्षक डा० यशवीर सिंह ने पीआरवी में तैनात तीन कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है।

sonbhadra
11:38 PM, July 10, 2024
जुगैल (सोनभद्र) । जुगैल थाना क्षेत्र में बालू लदे ट्रैक्टरों से अवैध धन वसूली करने के मामले में पुलिस अधीक्षक डा० यशवीर सिंह ने पीआरवी में तैनात तीन कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक की इस कार्यवाही के बाद विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है । पुलिस अधीक्षक डा.यशवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि शिकायत मिली थी कि जुगैल क्षेत्र में अवैध तरीके से ट्रैक्टर से बालू का परिवहन किया जा रहा है जिसमें जुगैल थाने में तैनात डायल 112 में तैनात पुलिस के जवान भी शामिल हैं। इनके संरक्षण में बालू का अवैध कारोबार किया जा रहा है। इस मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी ओबरा से कराई गई तो मामला सही निकला। जांच रिपोर्ट के आधार पर पीआरवी में तैनात कांस्टेबल समीर गौतम, कांस्टेबल चंदन सिंह यादव, कांस्टेबल शैलेष कुमार को निलंबित कर दिया है। निलंबित तिनो कांस्टेबलों के खिलाफ विभागीय जांच भी की जा रही है।




