Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थितियों में तीन मवेशियों की मौत

विकास खंड चोपन अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटा के गौराही टोले में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन मवेशियों की मौत हो गयी ।

news-img

sonbhadra

4:41 PM, April 24, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

एम शर्मा (संवाददाता)

डाला (सोनभद्र) । विकास खंड चोपन अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटा के गौराही टोले में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन मवेशियों की मौत हो गयी ।

जानकारी के अनुसार जयमंगल पुत्र रामस्वरूप पनिका निवासी कोटा गौराही के तीन मवेशी प्रत्येक दिन की तरह बृहस्पतिवार को जंगल में चरने के लिए गए थे। जब पशु जंगल से चरकर शाम को नहीं लौटे, तब जयमंगल के परिवार बच्चे के साथ जंगल में खोजबीन करने लगे और कुछ पता नहीं चल सका

शुक्रवार की सुबह जयमंगल बेटा रामजनम व पत्नी जंगल में खोजने निकले तो तीनों पशु लालुखाड़ी में मृत अवस्था में मिल गया, एक मवेशी नाले के पार, दूसरा नाले में तीसरा कुछ दूरी पर कोश्माई में मिल गया। वहीं तीनों बैल किसानी के साधन थे, जिसके उपरांत क्षेत्रीय लेखपाल कुलदीप सिंह को सूचना दी गई है।

वहीं तीनों मवेशियों की मृत्यु किन कारणों से हुई यह तो जांच के उपरांत ही पता चल सकता है ।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.