Sonbhadra News : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, कोहराम
बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गयी । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

sonbhadra
10:44 AM, April 19, 2025
नीरज सिंह (संवाददाता)
सलखन (सोनभद्र) । शुक्रवार बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गयी । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जानकारी के मुताबिक ग्राम बेलछ थाना चोपन निवासी युवक.लक्ष्मण गौड़ पुत्र विश्वनाथ उम्र करीब 20 वर्ष छोटू गौड़ उर्फ अर्जुन पुत्र महेंद्र उम्र करीब 15 वर्ष चंद्रशेखर गौड़ पुत्र लल्लू उम्र करीब 16 वर्ष, घर से कोटा बारात जा रहे थे कि बीती रात करीब 22.37 बजे नायरा पेट्रोल पंप पटवध के सामने अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए । जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए तत्काल एंबुलेंस से CHC चोपन भिजवाया गया जहां दौरान इलाज चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने सभी शव को जिला अस्पताल लोढ़ी राबर्ट्सगंज मर्चरी हाउस में भेजवा दिया । घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।




