Sonbhadra news : मुकदमा वापस लेने के दबाव में तीन गिरफ्तार
कसारी गांव में मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के आरोप में महिला से मारपीट के मामले में पुलिस ने गुलाब गुप्ता, संजय गुप्ता उर्फ प्रभु और रवि प्रकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

sonbhadra
5:59 PM, September 8, 2026
अखिलेश कुमार सिंह (संवाददाता)
रामगढ़ । पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कसारी गांव में मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के आरोप में महिला से मारपीट के मामले में पुलिस ने गुलाब गुप्ता, संजय गुप्ता उर्फ प्रभु और रवि प्रकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मारपीट में अर्चना गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई, जबकि बचाव में पहुंचे उसके भाई कमलेश को भी पीटा गया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 165/2026 दर्ज कर तीनों आरोपितों को 8 सितंबर की सुबह गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज श्रीनिवास पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।




