Sonbhadra News : लूट का प्रयास करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर तीनों युवकों को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उन तीनों को हिरासत में लिया।

sonbhadra
6:05 PM, November 4, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही महिला से 30 हजार रुपये की लूट का प्रयास करने वाले तीन आरोपित युवक गिरफ्तार किए गए। मोटरसाइकिल सहित तीनों आरोपित पकड़े गए। लूट के 30 हजार रुपये नगद, बैंक पासबुक एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना घोरावल पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला से रुपये से भरा झोला छीनकर भागने का प्रयास करने वालो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि चोरट निवासी रीता देवी अपनी सास, ससुर एवं गांव की अन्य महिलाओं के साथ ग्राम औराही स्थित इण्डियन बैंक से अपने आवास निर्माण हेतु 30 हजार रुपये निकालकर घर जा रही थी उसी दौरान पटका गांव मोड़ से लगभग 20-25 मीटर आगे पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने रुपये से भरा झोला छीनकर भागने का प्रयास किया। शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर तीनों युवकों को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उन तीनों को हिरासत में लेकर तलाशी ली। जिनके पास से लूटे गए 30 हजार रुपये नगद एवं एक इण्डियन बैंक पासबुक बरामद की गई। इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त हीरो होण्डा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने कब्जे में लिया। इस सम्बन्ध में कन्हैया लाल विश्वकर्मा निवासी ग्राम अठौना, थाना शाहगंज, सुनील विश्वकर्मा उर्फ पिंटू निवासी ग्राम सदारी, थाना शाहगंज (हिस्ट्रीशीटर), तथा रामसुंदर पाण्डेय उर्फ रामू पाण्डेय निवासी ग्राम अठौना, थाना शाहगंज (हिस्ट्रीशीटर) को गिरफ्तार कर धारा 309(4), 317(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया।
इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि सुनील विश्वकर्मा उर्फ पिंटू का आपराधिक इतिहास(हिस्ट्रीशीटर) भी है। वर्ष 2024 में धारा 379, 411 भादवि, थाना नौगढ़, जनपद चन्दौली, वर्ष 2025 मे धारा 305, 317(2) बीएनएस, थाना शाहगंज, वर्ष 2025 में धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, थाना शाहगंज, वर्ष 2021 में धारा 392, 411 भादवि, थाना करमा, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट भी है।
इसी तरह से रामसुंदर पाण्डेय उर्फ रामू पाण्डेय का भी आपराधिक इतिहास(हिस्ट्रीशीटर) है। जिस पर छह मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे एसआई शेष नारायण पाण्डेय, हेड कांस्टेबल इम्तियाज, कांस्टेबल गंगाचरन रहे।




