Sonbhadra news : चौरा में विवाद के बाद तीन आरोपी हिरासत में, शांति भंग में चालान
गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में जुगैल पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर शांति भंग की धाराओं में चालान किया।

sonbhadra
7:09 PM, September 7, 2026
घनश्याम पांडेय/ शिवपूजन अग्रहरि (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र)। चौरा गांव में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में जुगैल पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर शांति भंग की धाराओं में चालान किया। पुलिस के मुताबिक सरिता पुत्री लाललु केवट की तहरीर पर मुन्ना पुत्र रामनिहोर, सीता पत्नी मुन्ना और लचिया पत्नी राजनाथ, निवासी चौरा के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि तीनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में रिजक मिराज खान, कांस्टेबल नेहा, कांस्टेबल सरिता और कांस्टेबल अशोक अहिरवार शामिल रहे।




