Sonbhadra News : अनपरा गैंग रेप मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
थाना अनपरा पुलिस ने दुष्कर्म से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित चल रहे तीन नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया ।

sonbhadra
3:38 PM, September 1, 2024
राहुल सिंह (संवाददाता)
शक्तिनगर (सोनभद्र) । थाना अनपरा पुलिस ने दुष्कर्म से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित चल रहे तीन नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया ।
बतादें कि अनपरा थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़ी एक महिला से कार सवार तीन लोगों ने जबरन दुष्कर्म किया था । जिसके बाद महिला ने थाने पर जाकर अपने साथ हुए घटना की शिकायत की थी । पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी थी । जिसके बाद 31 अगस्त को शाम 5 बजे थाना अनपरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 133/2024 धारा-70(1),351(2) बीएनएस व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्तगण 1. महेश यादव पुत्र रामजी यादव निवासी ममुआर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र 2. परमेश्वर पुत्र गुलाब प्रासाद पनिका निवासी ममुआर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र 3. अहमद खान पुत्र महरून सुभान खान निवासी ममुआर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र को ग्राम ममुआर तिराहा पुलिया डिबुलगंज से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया




