Sonbhadra news : शांति व्यवस्था में बाधक बनना पड़ा भारी, तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर की गई।

sonbhadra
6:40 PM, September 25, 2025
घनश्याम पांडेय/एम शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर की गई।
चोपन थाना पुलिस ने 25 सितंबर को तीन लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए लोगों में जय प्रकाश (25), राजेश गोंड उर्फ तन्नू (35) और आनंद कुमार उर्फ बुल्लू (35) शामिल हैं। तीनों आरोपी ग्राम डाला चढ़ाई के रहने वाले हैं। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी डाला चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक आशीष कुमार पटेल और उनकी टीम ने की। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।




