Sonbhadra News : सुबह से बाबा सोभनाथ मंदिर पर हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
जुगैल थाना क्षेत्र में हाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रेणूकानदी पार ग्राम पंचायत गोठानी में स्थित बाबा सोमनाथ मंदिर मे हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।

sonbhadra
6:13 PM, February 15, 2026
घनश्याम पांडे/रविंद्र पाठक (संवाददाता)
सुरक्षा व्यवस्था में जुगैल पुलिस मुस्तैद
जुगैल (सोनभद्र) । जुगैल थाना क्षेत्र के एक ऐसा शिव जी मन्दिर जो गुप्त काशी के नाम से विख्यात है ।महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रेणूकानदी पार ग्राम पंचायत गोठानी में स्थित बाबा सोमनाथ मंदिर मे हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर दर्शन पुजन करते दिखे। बाबा सोमनाथ मंदिर 11वीं शताब्दी का बताया जाता है जो कि अगोरी किला के राजा बालमशाह द्वारा निर्माण कराया गया था। बाबा सोमनाथ मंदिर गुप्त काशी के रूप में पुजे जाते हैं। यहाँ महाशिवरात्रि पर्व से लेकर होली तक मेले का आयोजन किया जाता है और इस मेले मे मध्यप्रदेश से लेकर झारखंड,बिहार, छत्तीसगढ़ से लोग आते हैं जो भी बाबा सोमनाथ मंदिर में मन्नत मांगते हैं। उसको बाबा सोमनाथ पुर्ण करते हैं इस मेले में अनेको प्रकार के दुकान सजी है। सुरक्षा व्यवस्था में थाना प्रभारी जुगैल जितेंद्र कुमार अपने पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद दिखे ।




