Sonbhadra News : विकसित भारत 2047 की दिशा में निर्णायक कदम है यह केंद्रीय बजट - भूपेश चौबे
केंद्रीय बजट को लेकर आज भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने बजट को विकसित भारत 2047 की दिशा में निर्णायक..

sonbhadra
10:45 PM, February 7, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । केंद्रीय बजट को लेकर आज भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने बजट को विकसित भारत 2047 की दिशा में निर्णायक कदम बताया।
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि "यह बजट गरीब, किसान, युवा, का महिला, श्रमिक एवं मध्यम वर्ग को या केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि बजट 2026-27 का कुल बजट 53 लाख करोड़ है, बजट में 12.2 लाख करोड़ का पूंजीगत व्यय प्रस्तावित से किया गया है तथा फिस्कल ने डेफिसिट को 4.3 प्रतिशत तक सीमित रखने का लक्ष्य रखा गया है। बजट में शिक्षा के लिए 1,39,289 करोड़ का प्रावधान किया गया है। औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक कॉरिडोर के आसपास यूनिवर्सिटी टाउनशिप विकसित की जाएंगी तथा विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग एवं गणित क्षेत्रों में बालिकाओं हेतु छात्रावास बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए भी बजट रखा गया है। जिला अस्पतालों में इमरजेंसी एवं ट्रॉमा केयर सुविधाओं का 50 प्रतिशत विस्तार, 3 नए एम्स, 5 क्षेत्रीय मेडिकल हब, 1000 निजी मेडिकल कॉलेजों में ट्रॉमा सेंटर, तथा 15 लाख केयरगिवर्स के प्रशिक्षण का प्रावधान किया गया है। कैंसर की 17 दवाइयों और 7 गंभीर बीमारियों की दवाओं पर टैक्स समाप्त कर उन्हें सस्ता किया गया है। नारी सशक्तिकरण के अंतर्गत हर जिले में बालिका छात्रावास, 5 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तथा महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की योजनाएं लागू की गई हैं। गरीबी उन्मूलन हेतु विकसित भारत ग्राम योजना में 1.51 लाख करोड़, प्रधानमंत्री आवास योजना में 54,916.70 करोड़, तथा शहरी व ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत श्रमिकों, गिग वर्कर्स एवं घरेलू कामगारों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।"
प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल, अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव सहित आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।



