Sonbhadra news : विद्युत ट्रांसफार्मर का तेल चोरों ने निकाला, अधेरों में हुआ इलाका
पटवध स्थित अमिला मोड़ के समीप लगा विद्युत ट्रांसफार्मर का तेल बुधवार को चोरों द्वारा निकाल लेने से पटवध के आस पास के क्षेत्रों के लोग अधेरों में रहने के लिए विवश हो गए हैं।

sonbhadra
5:42 PM, March 12, 2026
राकेश चौबे
◆ सम्बंधित विभागीय अधिकारी ने चोपन थाना को सूचना देकर कार्यवाही की मांग
मारकुंडी सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पटवध स्थित अमिला मोड़ के समीप लगा विद्युत ट्रांसफार्मर का तेल बुधवार को चोरों द्वारा निकाल लेने से पटवध के आस पास के क्षेत्रों के लोग अधेरों में रहने के लिए विवश हो गए हैं। इस सम्बंध में उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को अवगत करा कर विद्युत सप्लाई बहाल कराने की मांग किया है।
उक्त सम्बंध में विद्युत अपर अभियंता सलखन उपकेंद्र अतुल कुमार दुबे द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र चोपन थाना को देकर उचित कार्यवाही की मांग किया है।



