Sonbhadra News : घर से चोर उठा ले गए बकरी, हाल ही में तीन बच्चों को दिया था जन्म
इधर पुलिस श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों में जुटी है उधर चोर रात में घर से बकरी उड़ा ले गए। घर का मुखिया जब तक बाहर आता तब तक चोर बकरी को स्कूटी पर लाद कर रफूचक्कर हो गए।





