Sonbhadra News : चोरों का आतंक, एक ही रात दो टैक्टरों का बैटरी चोरी
कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुडवा मे दरवाजे के सामने खडी टैक्टर से शुक्रवार की रात्रि मे चोरों ने दो टैक्टर से बैटरी खोल ले गये।

sonbhadra
5:00 PM, September 14, 2024
पी00के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुडवा मे दरवाजे के सामने खडी टैक्टर से शुक्रवार की रात्रि मे चोरों ने दो टैक्टर से बैटरी खोल ले गये।
सुबह होते ही जब ट्रैक्टर मालिक ने देखा तो बैटरी गायब मिली,जानकारी के अनुसार कुडवा निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल व देवेन्द्र यादव के ट्रैक्टर से शुक्रवार की रात्रि मे ही चोरों ने बैटरी खोल कर ले गया।ग्रामीणों का कहना है कि तीन पहले भी एक हाइवा ट्रक से बैटरी चोरी हुआ था,जिसका आजतक पता नहीं चल सका,फिर एकबार बैटरी चोर सक्रिय हो गया है जिससे गाडी मालिकों मे हडकंप मच गया है।ट्रैक्टर मालिक समेत ग्राम प्रधान सुजीत यादव ने पुलिस प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराते हुये चोरी का खुलासा करने की मांग किया है।




