Sonbhadra News : चोरों ने घर के सामने खड़ी बाइक उड़ाई, पुलिस गश्त पर उठा सवाल
डाला चूड़ी गली निवासी बिष्णु अग्रहरि ने बताया कि शनिवार की रात वे बाइक घर के सामने खड़ी की थी लेकिन रविवार की सुबह बाइक गायब थी। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की मगर बाइक का कोई पता नहीं चल सका ।

sonbhadra
8:47 AM, May 25, 2026
- डाला चौकी से कुछ दूरी की घटना
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की सोने की चेन छिनैती की घटना के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है तो वहीं चोर घर के बाहर खड़ी अपाचे बाइक को उड़ा ले गए। इस घटना से लोगों में दहशत देखा जा रहा है।
चोपन थाने का निजाम बदला तो लोगों को लगा कि नये थाना प्रभारी के आने से अपराध पर रोक लगेगी लेकिन चोरों ने आते ही ऐसी सलामी दी कि पुलिस गश्त पर सवाल खड़ा हो गया। लोग दबी जुबान से कहने लगे कि अब अपराधियों में कानून का डर नहीं रहा।
डाला चूड़ी गली निवासी बिष्णु अग्रहरि ने बताया कि शनिवार की रात वे बाइक घर के सामने खड़ी की थी लेकिन रविवार की सुबह बाइक गायब थी। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की मगर बाइक का कोई पता नहीं चल सका । हालांकि चोरों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गयी। जिसके बाद घटना की जानकारी बाइक स्वामी ने रविवार को पुलिस को दी।
चौकी प्रभारी डाला घनश्याम तिवारी ने बताया कि बाइक चोरी की घटना की जानकारी बाइक स्वामी ने दी है ।मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है । पीड़ित को चोपन थाने पर तहरीर देने के लिए कहा गया है । तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई किया जाएगा।




