Sonbhadra News : घर के बाहर खड़ी ट्रेलर की बैटरी पर चोरों ने किया हाथ साफ
थाना चोपन क्षेत्र अंतर्गत तेलगुड़वा चौराहे पर घर के बाहर खड़ी ट्रेलर की बैटरी की हुई चोरी, घटना से आसपास में बना दहशत का माहौल।

sonbhadra
12:08 AM, November 13, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । थाना चोपन क्षेत्र अंतर्गत तेलगुड़वा चौराहे पर घर के बाहर खड़ी ट्रेलर की बैटरी की हुई चोरी, घटना से आसपास में बना दहशत का माहौल ।
मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेलगुडवा चौराहे के निवासी उमाशंकर पासवान ने बताया कि सुबह हमारी निंद खुली तो हम घर बाहर निकले तो मेरी सामने खड़ी ट्रेलर के पास जमीन पर नीचे गिरी हुई सरिया पर पड़ी तो मैं नजदीक जाकर देखा की ट्रेलर का चोरों ने बैट्री बाक्स का ताला तोड़कर दो बैट्री चोरी कर लें गए हैं और टूटा हुआ ताला व एक सरिया पड़ा हुआ है ।जिसके बाद इस घटना को लेकर अपने बच्चों को बताए और तत्काल ही इसको लेकर चोपन थाना में तहरीर के माध्यम से सूचना देकर अवगत करवाया हूं ।
वहीं पासवान ने बताया कि चोरों ने मेरे इसी गाड़ी की बैटरी डाला चौकी परिक्षेत्र में स्थित निजी कंपनी के पार्किंग से चोरी लगभग चार दिन पूर्व भी अंजाम दें चुके हैं। जिससे मैं मानसिक रूप से पिडित हूं ।
मामले की जानकारी मिलते ही थाना चोपन के क्षेत्रीय उप निरीक्षक घटना की जांच पड़ताल में जुट गए ।




