Sonbhadra News : चोरों ने 50 हजार के चांदी के सामान पर किया हाथ साफ
थाना क्षेत्र गजराज नगर के कमला पेट्रोल पंप के पास ओम ज्वैलर्स एवं बरतन स्टोर के दुकान से चोरों ने 50 हजार के चांदी के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

इसी दुकान में चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम
sonbhadra
6:28 PM, December 18, 2024
कृपा शंकर पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र गजराज नगर के कमला पेट्रोल पंप के पास ओम ज्वैलर्स एवं बरतन स्टोर के दुकान से चोरों ने 50 हजार के चांदी के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। फिलहाल ये कोई चोरी की पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी थाना क्षेत्र में कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है।
दुकानदार सतेंद्र सोनी का कहना है कि चोरों द्वारा रात के 2:00 से 3:00 बजे के बीच में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसकी सूचना हमें किराएदारों द्वारा भोर में 5 बजे मिली थी। दुकानदार ने बताया कि पहले चोरों ने मकान के आगे के दरवाजे को पीछे से बंद कर दिया फिर शटर तोड़ने का प्रयास किया । दरवाजा बंद होने की वजह से वारदात के दौरान कोई बाहर नहीं निकल पाया। जब तक दुकानदार पहुंचता तब तक चोरों द्वारा 50 हजार के चांदी के सामान पर हाथ साफ कर फरार हो चुके थे। चोरी की सूचना दुकानदार द्वारा ओबरा पुलिस को दे दी गई है। ओबरा प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दुकान की जांच पड़ताल की तो पता चला कि चोरों ने चांदी के चीजों पर अपना हाथ साफ कर दिया था। पीड़ित द्वारा पुलिस को सूचना देकर न्याय की मांग की है।




