Sonbhadra News : चोरों ने सबमर्सिबल पंप उड़ाया, पुलिस जांच में जुटी
स्थानीय थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित कसया खुर्द गांव में बीती रात चोरों ने विष्णु दत्त मिश्र के खेत में लगा सबमर्सिबल पंप,स्टार्टर,रस्सी व केबल चोरी कर फ़रार हो गए।

sonbhadra
4:47 PM, August 13, 2026
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित कसया खुर्द गांव में बीती रात चोरों ने विष्णु दत्त मिश्र के खेत में लगा सबमर्सिबल पंप,स्टार्टर,रस्सी व केबल चोरी कर फ़रार हो गए। किसान विष्णु दत्त ने बताया कि खेत की सिंचाई का कार्य चल रहा था।लगभग ग्यारह बजे रात तक सब कुछ सही था।जब मैं सुबह उठकर अपने खेत पर पहुंचा तो सबमर्सिबल का बाक्स टूटा हुआ था। सबमर्सिबल,स्टार्टर, रस्सी व केबल सब गायब था।सबमर्सिबल का पाईप कई टुकड़ो में बिखरा हुआ था।मौके पर आरी ब्लेड पड़ा था।जिसकी सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई।सूचना पर पहुँची पी आर वी पुलिस मौका मुआयना कर चली गई। प्रार्थी द्वारा लिखित सूचना थाने पर दे दी गई है।पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है। गांव के लोगों की मानें तो इस समय नवयुवकों में नशा खोरी की आदत बढ़ गई है।बता दें इसके पूर्व भी कई चोरियां हुई है परन्तु अभी तक एक भी का खुलासा नहीं हुआ।भुक्तभोगी द्वारा यथाशीघ्र क्षेत्र हो रही चोरियों पर अंकुश लगाते हुए चोरी हुए सामान के बरामदगी की मांग की है।




