Sonbhadra news : छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर किया उनका पूजन
बाबा भूतेश्वर दरबार मंदिर परिसर में नवमी के अवसर पर हवन, पूजन, कन्या पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।

sonbhadra
6:13 PM, October 1, 2025
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा सोनभद्र । बाबा भूतेश्वर दरबार मंदिर परिसर में नवमी के अवसर पर हवन, पूजन, कन्या पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। सोनभद्र के ओबरा नगर स्थित बाबा भूतेश्वर दरबार मंदिर परिसर में नवमी के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान हवन, पूजन, कन्या पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा वातावरण "हर-हर महादेव" और "जय माता दी" के जयकारों से गूंज उठा। छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया और उनके चरण धोकर आशीर्वाद लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से हवन और पूजन के साथ हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और माता रानी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इसके बाद कन्या पूजन की रस्म संपन्न हुई। इसमें छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया और उनके चरण धोकर आशीर्वाद लिया गया। विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तों से भरा रहा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए समिति के सदस्य और दर्जनों स्वयंसेवक लगातार सक्रिय रहे।
इस आयोजन में हर उम्र और वर्ग के लोगों ने भाग लिया। भंडारे के माध्यम से समाज में समरसता और भाईचारे का संदेश भी दिया गया।




