Sonbhadra News : जिसको नियम का ज्ञान नहीं उसके अधीन काम नही, नारे के साथ लेखपालों का धरना जारी
उधर प्रशासन भी अभी तक वार्ता का कोई पहल नहीं किया है। ऐसे में लेखपालों के हड़ताल से प्रतिदिन राजस्व का कामकाज काफी प्रभावित हो रहा है। आम किसान और नौजवान रोज तहसील का चक्कर काट रहे हैं।

sonbhadra
9:53 PM, October 1, 2026
- धरने का आज चौथा दिन
शांतनु कुमार
सोनभद्र। उपजिलाधिकारी सदर के कार्यप्रणाली और तानाशाही रवैये से नाराज लेखपाल संघ का धरना आज चौथे दिन भी रावर्ट्सगंज तहसील पर जारी रहा।
SDM कृत्य से नाराज़ होकर सभी लेखपाल आज चौथे दिन भी तहसील में कामकाज को ठप रखा। उनका कहना है कि रामचन्द्र लेखपाल के साथ यदि कोई अनहोनी होता है तो इसका पूरा ज़िम्मेदारी उपजिलाधिकारी की होगी ।
उधर प्रशासन भी अभी तक वार्ता का कोई पहल नहीं किया है। ऐसे में लेखपालों के हड़ताल से प्रतिदिन राजस्व का कामकाज काफी प्रभावित हो रहा है। आम किसान और नौजवान रोज तहसील का चक्कर काट रहे हैं।
धरने पर तहसील अध्यक्ष संजय सिंह, मंत्री साज़िद खान, सुबोध सिंह, अभिनव, रत्नेश, अरविंद शैलेन्द्र, अजय, कन्हैया, योगेश, दुर्गेश, मनीष,रामचन्द्र, पंकज, मुकेश, सुधीर, अभिषेक, रत्नेश, संजीव श्रीवास्तव, निशा, रेशमा, कंचन, वन्दना, श्वेता, हरिंदर, हिरदेश, मदन मोहन, कृष्ण कांत दुबे, आदि लेखपाल मौजूद रहें।