Sonbhadra News : फिर रेनुकूट में ट्रैफिक जाम में लोगों को सड़कों पर गुजारनी पड़ी रात, लोगों ने पूछा कब मिलेगी झंझट से निजात
रेनुकूट नगर में बुधवार की भोर से लगा हुआ जाम गुरुवार की सुबह तक चलता रहा, पूरी रात जाम में फंसकर लोग परेशान होते रहे।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
मनोज बर्मा (संवाददाता)
रेणुकूट (सोनभद्र) । नगर में बुधवार की भोर से लगा हुआ जाम गुरुवार की सुबह तक चलता रहा, पूरी रात जाम में फंसकर लोग परेशान होते रहे। पिपरी की ओर से लगा हुआ जाम जब पुलिस ने प्रयास करके खुलवाया तो मुर्धवा में वी मार्ट शॉपिंग मॉल के समीप एक ट्रक का एक्सल टूट गया जिसकी वजह से बुधवार की देर शाम से फिर से जाम लगने लगा जो गुरुवार की सुबह तक चलता रहा। जाम में फंसे वाहन बैलगाड़ी की तरह चलते रहे और जाम का झाम बढ़ता गया, रात होने की वजह से मुख्य मार्ग पर खराब हुआ ट्रक हट नहीं पाया जिससे जाम लगा रहा । जाम में फंसकर लोग परेशान होते रहे। मुर्धवा मोड तक जाम पहुंचने की वजह से बीजपुर की ओर से आने वाले वाहन भी इसमें फंस गए जिससे गुरुवार की सुबह भी हजारों श्रमिकों को परेशानी हुई, वही स्कूल जाने वाले बच्चे भी परेशान होते रहे। सड़क की पटरियों पर बने गड्ढे भी जाम न खुलने का कारण बने हुए हैं गड्ढे होने की वजह से बड़े वाहन सड़क से नीचे नहीं उतर रहे हैं जिससे जाम जल्दी नहीं खुल पा रहा है।
सम्बंधित खबर
अपना जिला