Sonbhadra News: दुद्धी में हुए चोरी का खुलासा:मां-बेटे रचते थे चोरी की साजिश इसके बाद झारखण्ड के गैंग से मिलकर सुनसान मकानों को बनाते थे निशाना
दुद्धी में हुए चोरी का पुलिस ने किया खुलासा,मां-बेटे रचते थे चोरी की साजिश इसके बाद झारखण्ड के गैंग से मिलकर सुनसान मकानों को बनाते थे निशाना

sonbhadra
2:48 PM, January 14, 2026
दुद्धी में हुए चोरी का पुलिस ने किया खुलासा,मां-बेटे रचते थे चोरी की साजिश इसके बाद झारखण्ड के गैंग से मिलकर सुनसान मकानों को बनाते थे निशाना
दुद्धी, सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में दुद्धी पुलिस को सफलता मिली हैं। दुद्धी कस्बे में हुए चोरी में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने एवं दो चोरी की खुलासा करने में दुद्धी पुलिस ने सफलता हासिल की हैं। बुधवार को कोतवाली में चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने मिडिया को बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के अभियान चल रहीं थी कि मुखवीर खास सूचना दिया गया कि कनहर नवी के पास दाह संरकार घाट पर जाने वाले रास्ते पर कुछ संदिग्ध खडे होकर कही जाने कि फिराक में वाहन का इंतजार कर रहे है तथा कही भागने की फिराक मे है । मुखबीर खास की सुचना पर विश्ववास कर वहाँ पर मौजूद व्यक्ति जिनमे दो पुरुष व 01 महिला है घबराकर ईधर- उधर भागने का प्रयार किये कि हमराही की मदद से वही पर घेर कर पकड़ लिया गया I पकड़े गए व्यक्तियों से कडाई से पूछताछ करने पर पकड़े गये व्यक्ति मे से एक ने अपना नाम राजा कुमार पुत्र राजू राम निवासी वार्ड न0.01 दुद्धी तथा दुसरे ने अपना नाम शम्मभू राम पुत्न बुद्वन राम निवासी, झारखण्ड तथा तीसरे ने अपना नाम निशा देवी पत्नी राजू राम निवासी वार्ड न0.1 दुद्धी बताया।जिन्हे आज बुधवार को दुद्धी थाने से प्रेस कांफ्रेस के बाद न्यायलय भेजा गया।
कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि इस संबंध में वादी के तहरीर पर दिनांक 26.10.20025 व दिनाक-19.12.2025 को थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0272/25 व 317/25 धारा 331(4), 305(A)BNS को अभियोग पंजीकृत हुआ धा जिसकी विवेचना उ০नि.जयशंकर राय व हरिकेश आजाद द्वारा किया जा रहा हैं।गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक डी के सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक कुंवर सिंह सहित अन्य शामिल रहे।




