Sonbhadra News : चोरी की घटना का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार
थाना ओबरा पुलिस को चोरी की घटना के सफल अनावरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

sonbhadra
5:38 PM, July 31, 2026
- चोरी की नकदी, चांदी की पायल व महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र)। थाना ओबरा पुलिस को चोरी की घटना के सफल अनावरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। 31 जुलाई को थाना ओबरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 168/2026, धारा 305(ए), 331(4), 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त प्रवीण उर्फ बल्ली पुत्र पतिराम गोंड, उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी सेक्टर-04, आरओ पानी टंकी के पास, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, मूल निवासी ग्राम एवं पोस्ट कसारा, थाना कोपागंज, जनपद मऊ को चिल्ड्रेन पार्क ओबरा के पीछे स्थित खंडहरनुमा मकान से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया माल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
30 जुलाई को वादिनी लाजो पत्नी स्व0 राजा, निवासी सेक्टर-04, आरओ पानी टंकी के पास, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र द्वारा थाना ओबरा पर लिखित तहरीर देकर बताया गया कि 30 जुलाई की रात्रि लगभग 02:00 बजे से 03:00 बजे के मध्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा मकान की दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया गया तथा ₹3,500/- नकद एवं एक जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर* ली गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0 168/2026, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस पंजीकृत कर घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
प्रवीण उर्फ बल्ली पुत्र पतिराम गोंड, उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी – सेक्टर-04, आरओ पानी टंकी के पास, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
बरामदगी का विवरण-
₹3,000/- नकद, एक जोड़ी चांदी की पायल, वादिनी के नाम का आधार कार्ड, वादिनी के नाम की बैंक ऑफ बड़ौदा की पासबुक




