Sonbhadra news : जनरल स्टोर का छत का सीट तोड़कर चोरी, नगदी समेत सामान लेकर फरार
बीती रात चोरों ने एक जनरल स्टोर को निशाना बनाते हुए दुकान का छत का सीट तोड़ दिया और अंदर रखी नगदी व सामान चोरी कर फरार हो गए।

sonbhadra
5:25 PM, May 9, 2026
राकेश चौबे
मारकुंडी/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी अवई गांव में बीती रात चोरों ने एक जनरल स्टोर को निशाना बनाते हुए दुकान का छत का सीट तोड़ दिया और अंदर रखी नगदी व सामान चोरी कर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार 8 मई की रात अज्ञात चोरों ने दुकान में घुसकर करीब 5 हजार रुपये नकद तथा लगभग 10 हजार रुपये मूल्य का सामान पार कर दिया। सुबह जब दुकानदार दुकान खोला तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था और नगदी गायब था।
पीड़ित दुकानदार ने मामले की लिखित शिकायत चोपन थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।




