Sonbhadra News : मानसिक रूप से कमजोर निकली बच्चे को छोड़कर भागने वाली महिला, पढ़िये आखिर पुलिस ने किसे किया बच्चे को सुपुर्द
थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी जिसके बच्चे को उसके मौसा रमन शंकर निवासी ग्राम मदरिया थाना कोन को सुरक्षित सुपुर्द किया गया है।

sonbhadra
11:12 AM, June 16, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । थाना चोपन क्षेत्र के तेलगुड़वा चौराहे पर बीते सोमवार को करीब 11:30 बजे एक महिला एक मासूम बच्चे को बस के सीट पर छोड़कर भाग रही थी, जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। जिसके बाद पुलिस स्थानीय महिलाओं के सहयोग से मासूम सहित महिला को पुलिस वाहन से चोपन थाने लेकर चली गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस को पता चला कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं जो रिश्तेदारी में आई थी, पूछताछ के बाद मासूम को पुलिस सोमवार की देर शाम को उसके मौसा को सुपुर्द कर दिया।
चोपन पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सोमवार को तेलगुड़वा बस स्टैंड पर एक बस की सीट पर बच्चे को एक महिला छोड़कर भाग रही थी जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। जांच पड़ताल के बाद महिला की पहचान बसंती पत्नी श्याम लाल यादव निवासी ग्राम खोसरा थाना पन्नूगंज के रूप में हुई जो अपने साथ में अपने पांच माह के एक बच्चे लेकर आई हुई थी जिसे छोड़कर अपनी बहन के घर कोन क्षेत्र के मदरिया चली गई ।
थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी जिसके बच्चे को उसके मौसा रमन शंकर निवासी ग्राम मदरिया थाना कोन को सुरक्षित सुपुर्द किया गया है।




