Sonbhadra News :बिजली समस्या को लेकर टेढ़ा के ग्रामीणों ने अधिशाषी अभियंता को सौंपा ज्ञापन, आदिवासी टोले में ट्रांसफार्मर लगाने की मांग
बिजली समस्या को लेकर टेढ़ा के ग्रामीणों ने अधिशाषी अभियंता को सौंपा ज्ञापन, आदिवासी टोले में ट्रांसफार्मर लगाने की मांग

AI जनरेटेड बैनर ----
sonbhadra
9:58 AM, September 19, 2026
बिजली समस्या को लेकर टेढ़ा के ग्रामीणों ने अधिशाषी अभियंता को सौंपा ज्ञापन, आदिवासी टोले में ट्रांसफार्मर लगाने की मांग
दुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय विकास खंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत टेढ़ा में बिजली की गंभीर समस्या और लो-वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को अधिशाषी अभियंता से मुलाकात की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरजू प्रसाद एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) देवचंद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता को एक मांग पत्र सौंपा। इस पत्र के माध्यम से ग्राम पंचायत में लगे मौजूदा ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने और विशेष रूप से आदिवासी टोले में नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की पुरजोर मांग की गई।सौपे गए पत्र में ग्रामीणों ने अवगत कराया कि टेढ़ा ग्राम पंचायत के आदिवासी बहुल टोले में लंबे समय से बिजली की भारी किल्लत बनी हुई है। कम क्षमता का ट्रांसफार्मर होने के कारण आए दिन फ्यूज उड़ने और लो-वोल्टेज की समस्या से लोग त्रस्त हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के काम बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आदिवासी टोले में एक अतिरिक्त नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाए और मुख्य ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ा दी जाए, तो पूरे क्षेत्र को इस समस्या से स्थाई निजात मिल सकती है।मुलाकात के दौरान अधिशाषी अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और मामले की जांच कराकर जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरजू प्रसाद, बीडीसी देवचंद, कालीचरण, सुनील सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे




