Sonbhadra News : जल-जंगल-जमीन बचाने उतरे आदिवासियों का गुस्सा फूटा, कहा- मंत्री, विधायक सरकार की भाषा बोलते हैं
उन्होंने कहा कि पूर्व में भी बड़ी-बड़ी कंपनियों को स्थापित करने के लिए आदिवासियों को विस्थापित किया गया लेकिन उन्हें लाभ व मुवावजा तक नहीं दिया गया ।

sonbhadra
5:42 PM, September 18, 2026
- गोड़वाना गणतंत्र पार्टी ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना
शांतनु कुमार
सोनभद्र । जल जंगल जमीन बचाने को लेकर शुक्रवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नेता कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया। पार्टी नेताओं का कहना है कि वे विकास के खिलाफ नहीं है मगर आदिवासियों की जमीन उजाड़ कर विकास करने का क्या मतलब है । उन्होंने कहा कि वनाधिकार कानून के तहत दवा फॉर्म तो भरा लिया गया लेकिन अधिकारियों के यहाँ फॉर्म डंप पड़ा हुआ है, इस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हो रही है । वहीं उन्होंने कहा कि पट्टा देने का जो सरकार का काम है वह नहीं किया जा रहा है बल्कि जो जमीन है छीनी जा रही है । उन्होंने कहा कि पूर्व में भी बड़ी-बड़ी कंपनियों को स्थापित करने के लिए आदिवासियों को विस्थापित किया गया लेकिन उन्हें लाभ व मुवावजा तक नहीं दिया गया । उनका कहना है कि जिले में आदिवासी समाज से जुड़े मंत्री विधायक तो है मगर वह सरकार की भाषा बोलते हैं उन्हें अपने समाज से कोई मतलब नहीं है ।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह भावी का कहना है कि आज आदिवासी खाने को मोहताज हैं जमीन नहीं रहेगा तो वह कहाँ जायेगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज से जुड़े मंत्री विधायकों को 2027 चुनाव में बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा । वहीं धरना दे रही गंगावती का कहना है कि जब जमीन नहीं रहेगा तो आदमी क्या खायेगा।




