Sonbhadra news : फ्राड हुई धनराशि कुल 8,516/- रुपये उसके मूल खाते मे कराया गया वापस
आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंम्बर 1930 व साइबर क्राईम पोर्टल (cybercrime.gov.in) के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी थी ।

sonbhadra
6:28 PM, November 23, 2025
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन । आवेदक प्रदीप कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी क्वाटर नं0- 328/A रेलवे कॉलोनी चोपन, थाना चोपन जनपद सोनभद्र के साथ दिनांक 15.09.2025 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आवेदक से यूट्यूब चैनल मोनोटाइज कराने के नाम पर 8516/- रुपये की ठगी कर ली थी, जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंम्बर 1930 व साइबर क्राईम पोर्टल (cybercrime.gov.in) के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी थी ।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे एंव अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन कुमुद शेखर सिंह के कुशल नेतृत्व मे थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई कुल धनराशि 8516/- रुपये को सम्बन्धित खाते मे होल्ड कराया गया तथा NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को जरिये ईमेल पत्राचार करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि कुल 8516/- रुपये उसके मूल बैंक खाते में आज दिनांक 23.11.2025 को सफलतापूर्वक वापस कराया गया । आवेदक द्वारा थाना चोपन की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।
धनराशि वापस कराने वाली टीमः-
कुमुद शेखर सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन सोनभद्र
म0का0 प्राची शुक्ला, साइबर हेल्प डेस्क थाना चोपन सोनभद्र
साइबर जागरुकता हेतु अपीलः




