Sonbhadra News : शिवरात्रि पर हुआ मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा, भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद
रविवार को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर नवनिर्मित मंदिर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कम्हरियां राकेश पटेल द्वारा विधिपूर्वक पूजन कर भगवान भोलेनाथ कि मुर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित किया गया ।

sonbhadra
6:18 PM, February 15, 2026
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र)। विकास खंड नगवां के ग्राम पंचायत कम्हरियां में रविवार को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर नवनिर्मित मंदिर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कम्हरियां राकेश पटेल द्वारा विधिपूर्वक पूजन कर भगवान भोलेनाथ कि मुर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित किया गया । इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान शिव नंदी के मुर्ति के साथ गांजे बाजे के साथ नाचते गाते हुए पुरे गांव कि परिक्रमा किया वहीं 12 घंटे से अखंड हरिकिर्तन का आयोजन किया गया प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भजन गायकी का आनंद लिया मुख्य आयोजक जेपी पटेल द्वारा सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया और बताया कि तालाब में बना शिव मंदिर क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र है । इस मौके पर सिपी पटेल, चंद्र विजय, विजय,मोलन सिंह, अशोक,दिलिप,श्यामविहारी, अजय आदि लोग मौजूद रहे।



