Sonbhadra News : जनपद न्यूज़ live की खबर का दिखा बढ़ा असर, नगर में जलने लगे अलाव
जनपद न्यूज़ Live की खबर का बढ़ा असर देखने क़ो मिला है। सोमवार की रात में जनपद न्यूज़ live की टीम ने नगर में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की पड़ताल किया था लेकिन कहीं भी अलाव जलता हुआ नहीं मिला था....

स्वर्ण जयंती चौक पर अलाव तापते लोग और नपा ईओ विजय यादव
sonbhadra
8:30 AM, December 11, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जनपद न्यूज़ Live की खबर का बढ़ा असर देखने क़ो मिला है। सोमवार की रात में जनपद न्यूज़ live की टीम ने नगर में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की पड़ताल किया था लेकिन कहीं भी अलाव जलता हुआ नहीं मिला था जिस पर ठण्ड का कहर शुरू, सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नदारद शीर्षक से खबर क़ो प्रकाशित किया था। वहीं खबर चलने के बाद मंगलवार क़ो हरकत में आए नगर पालिका प्रशासन ने नगर में प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने की शुरुआत कर दिया है।
पुरे मामले पर ईओ विजय यादव ने बताया कि "ठण्ड क़ो देखते हुए नगर में कुछ स्थानों पर अलाव जलाने की शुरुआत कर दी गयी है, जल्द ही अन्य स्थानों पर भी अलाव जलने लगेगा। पिछले वर्ष 100 से अधिक स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा था।"




