Sonbhadra news : इनरव्हील क्लब ओबरा की नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी, सेवा और शिक्षा को बनाया प्राथमिक लक्ष्य
इनरव्हील क्लब ओबरा के नए सत्र के लिए कार्यकारिणी का गठन एक गरिमामय समारोह में किया गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
इनरव्हील क्लब ओबरा के नए सत्र के लिए कार्यकारिणी का गठन एक गरिमामय समारोह में किया गया।

घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा, (सोनभद्र)। इनरव्हील क्लब ओबरा के नए सत्र के लिए कार्यकारिणी का गठन एक गरिमामय समारोह में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुआ, जिसके बाद नई पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए।
नई कार्यकारिणी में प्रियंका सिंह को अध्यक्ष, जूली सिंह को सचिव, संगीता सिंह को कोषाध्यक्ष, शर्मिला को संपादक तथा मीनू गोयल को आईएसओ की जिम्मेदारी दी गई। निवर्तमान अध्यक्ष जस्कृति तनेजा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह में क्लब की कोऑर्डिनेटर नीतू सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहीं, जबकि कार्यक्रम का संचालन मीना लूथरा ने किया। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष जस्कृति तनेजा ने अपने कार्यकाल में संचालित सामाजिक और जनहित से जुड़े कार्यों का उल्लेख करते हुए सभी सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों को बारिश और धूप से बचाव के लिए छातों का वितरण किया गया। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की तीन छात्राओं की एक वर्ष की स्कूल फीस वहन करने की घोषणा की गई। क्लब ने इस पहल के माध्यम से शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। समारोह में पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।
कोऑर्डिनेटर नीतू सिंह ने कहा कि क्लब भविष्य में भी समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। वहीं नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने विश्वास दिलाया कि सभी सदस्यों के सहयोग से जरूरतमंदों की सहायता, शिक्षा को बढ़ावा देने और सामाजिक सेवा के कार्यों को और प्रभावी बनाया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सुजाता पांडे ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, सदस्यों, पत्रकारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए क्लब के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर अनीता यादव, फरीदा खान, मीनू बंसल, रेनू, बेबी, ममता बंसल सहित क्लब के अनेक सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबर
Disclaimer: यह सर्वे केवल पाठकों की राय जानने के उद्देश्य से है। इसके परिणाम आधिकारिक जनमत या वैज्ञानिक सर्वेक्षण का प्रतिनिधित्व नहीं करते।