Sonbhadra News : नवागत थाना प्रभारी ने क्षेत्र भ्रमण कर जानी समस्या
जुगैल थाना क्षेत्र के नवागत थाना प्रभारी शिव प्रताप वर्मा अपने दलबल के साथ क्षेत्र में भ्रमण किया।

sonbhadra
7:29 PM, April 28, 2026
रवींद्रनाथ पाठक (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र) । मंगलवार को जुगैल थाना क्षेत्र के नवागत थाना प्रभारी शिव प्रताप वर्मा अपने दलबल के साथ क्षेत्र में भ्रमण किया। महलपुर, गोठानी, चौरा बिजौरा, बडगावा घूम कर क्षेत्र की समस्या से अवगत हुए और बडगावा में अंग्रेजी व ठंडी बीयर की दुकान पर जा करके दुकानदार से जानकारी प्राप्त किया और दुकानदार को निर्देश दिए कि अपना चैनल बंद रखें और गेट पर पर्दा लगा ले। उन्होंने कहा कि दुकान पर ज्यादा भीड़भाड़ इकट्ठा ना हो और नियमों का पालन करें। थाना प्रभारी शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि अपराधी एवं अपराध करने वालों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की कोई समस्या का तुरंत निस्तारण किया जाएगा और क्षेत्र में अपराध को पनपने नहीं दिया जाएगा।



