Sonbhadra News : नहीं थम रही एम्बुलेंस की लापरवाही, ली एक और जान
घोरावल सामुदायिक केंद्र में एम्बुलेंस की लापरवाही ने एक महिला की जान ले ली। परिजनों के मुताबिक महिला अस्पताल में तड़पती रही लेकिन न उसे डॉक्टरों का इलाज नसीब हुआ और न ही एम्बुलेंस की सुविधा मिली।

sonbhadra
10:06 PM, August 29, 2024
शान्तनु कुमार/आनन्द कुमार चौबे
• महिला तड़पती रही लेकिन दो घंटे बाद भी नहीं पहुंची एम्बुलेंस, तोड़ दिया दम
• सीएमओ ने कहा- जांच के बाद होगी कड़ी कार्यवाही
• महिला अपने पीछे छोड़ गई तीन मासूम बच्चे
• बड़ा सवाल, आखिर कब सुधरेगा सिस्टम
सोनभद्र । जिले में एक सितंबर को मुख्यमंत्री का दौरा प्रस्तावित है, इसे लेकर जहां जिले के सभी आलाधिकारी मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुटे हुए हैं वहीं घोरावल सामुदायिक केंद्र में एम्बुलेंस की लापरवाही ने एक महिला की जान ले ली। परिजनों के मुताबिक महिला अस्पताल में तड़पती रही लेकिन न उसे डॉक्टरों का इलाज नसीब हुआ और न ही एम्बुलेंस की सुविधा मिली। घटना के बाद से परिजनों के अलावा घोरावल के स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा जा रहा है।
जहाँ एक तरफ स्वास्थ्य मंत्री सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधा मुहैया कराने का दावा करते हैं लेकिन घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों व एम्बुलेंस का एक ऐसा अमानवीय चेहरा सामने आया जो डॉक्टरी पेशे को भी शर्मसार करता है।
जानकारी के मुताबिक घोरावल क्षेत्र के ढेढ़ी गांव की रहने वाली कौशिल्या (32वर्ष) को आज सुबह परिजन गंभीर अवस्था में घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आये। जहां डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। रेफर की बात सुन आर्थिक रूप से कमजोर परिजन परेशान हो उठे। जिसके बाद परिजन एम्बुलेंस को फोन कर मरीज को वाराणसी अस्पताल ले जाने के लिए मदद मांगी। परिजनों ने बताया कि एंबुलेंस को डॉक्टर व उन्होंने ने कई बार फोन किया गया, लेकिन एंबुलेंस द्वारा बार बार यही कहा जाता रहा कि एम्बुलेंस की सुविधा तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकेगा।




