Sonbhadra News : श्रीराम-सीता के विवाह प्रसंग के बीच कराया गया गरीब कन्या का विवाह
इसके पूर्व विवाह समारोह में शामिल होने के लिए नगर पंचायत वार्ड नंबर 1 से से गाजे-बाजे के साथ बारात रामलीला मैदान पहुंची। इसके बाद चुर्क स्थित शिव मंदिर से बारात निकाली गई।

sonbhadra
11:41 AM, October 15, 2026
दिलीप श्रीवास्तव प्रकाश खत्री (संवाददाता)
० सदर विधायक, चेयरमैन सहित सैकड़ों लोग बने विवाह के साक्षी
० पूरी रीति- रिवाज के साथ संपन्न हुआ विवाह
० गाजे बाजे के साथ निकाली गयी थी बारात
चुर्क (सोनभद्र) । चुर्क नगर पंचायत के रामलीला मैदान में बुधवार की रात श्रीराम-सीता विवाह प्रसंग के बीच रामलीला कमेटी ने अनूठी मिशाल पेश करते हुए रामलीला मैदान में गरीब कन्या का विवाह पूरी रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। इस दौरान सैकड़ों लोग इस पल के गवाह बने। लोगों ने इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की ।
चुर्क रामलीला में श्रीराम और माता सीता के प्रतीकात्मक स्वरूप में रामसेवक और आशा ने भूमिका निभाई। विवाह समारोह के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और पूरे विधि विधान से दोनों का विवाह संपन्न कराया गया।
इसके पूर्व विवाह समारोह में शामिल होने के लिए नगर पंचायत वार्ड नंबर 1 से से गाजे-बाजे के साथ बारात रामलीला मैदान पहुंची। इसके बाद चुर्क स्थित शिव मंदिर से बारात निकाली गई। दूल्हा वाहन पर सवार होकर और बराती बैंड-बाजे की धुन पर नाचते-गाते विवाह मंडप तक पहुंचे। वहां रामलीला कमेटी की देखरेख में विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। इस अनूठे आयोजन के साक्षी खुद मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेष चौबे बने। सदर विधायक एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने दूल्हे रामसेवक एवं दुल्हन आशा कोआशीर्वाद दिया।विवाह के बाद रामलीला कमेटी की ओर से सभी बारातियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। साथ ही कन्या को उपहार स्वरूप आवश्यक सामान और नकद राशि भेंट की गई। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार दुल्हन की विदाई की गई।
इस दौरान उपस्थित लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला ।
कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के महामंत्री ओम प्रकाश यादव, देवेश मिश्रा, ओम तिवारी जेई पीडब्ल्यूडी, धनन्जय दुबे चुर्क मंडल उपाध्यक्ष, डॉ एचपी सिंह, अधिशासी अधिकारी चुर्क अमित कुमार सरोज,नगर पंचायत चुर्क अध्यक्ष मीरा यादव, संगीता सिंह, मीनू चौबे जयराम वर्मा मंडल महामंत्री, महेंद्र पांडे पूर्व मंडल अध्यक्ष चूर्क, सूरज चंद्रवंशी सभासद, अंशु खत्री सभासद, गोपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।




