Sonbhadra News : प्रभारी मंत्री के सामने उठा मुसही स्कूल का मुद्दा, मंत्री ने एसडीएम से पूछा क्यों नहीं हुई अब तक कार्यवाही
सार्वजनिक वो जनहित की सड़क को, जिस पर घोरावल विधायक ने निधि से इंटरलॉकिंग करवाया था, दबंग बिना किसी कारण जेसीबी से उखाड़ दिया और प्रशासन अब तक मूकदर्शक बन बहाने ढूंढ रही है ।

sonbhadra
3:15 PM, November 19, 2026
- दबंगों ने स्कूल की सड़क को जेसीबी से उखाड़ दिया था
- एक महीने बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही
- मंत्री के सामने एसडीएम नहीं दे सके उचित जवाब
- उबड़ - खाबड़ सड़क से होकर बच्चे जाते है स्कूल
शांतनु कुमार/प्रकाश खत्री
सोनभद्र। मुसही में स्कूल तक जाने वाली सड़क को दबंगों द्वारा जेसीबी लगाकर उखाड़े जाने के एक महीने बाद भी कोई कार्यवाही न होने से नाराज लोगों ने बुधवार को चुर्क गांव में लगे जनचौपाल में प्रभारी मंत्री के सामने मामले को उठाया । लोगों ने प्रभारी मंत्री को बताया कि गांव के दबंगों ने दिनदहाड़े जेसीबी लगाकर स्कूल जाने वाली सड़क को उखाड़ दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सभी अधिकारियों के सामने कार्यवाही कर सड़क को दुरुस्त करने की गुहार लगाई लेकिन एक महीने बाद भी मामले में कोई सुधि नहीं लिया। मंत्री ने इस मामले में जब एसडीएम से पूछा तो एसडीएम तमाम त्योहारों का हवाला देते हुए व्यस्तता की बात करने लगे ।
ऐसे में बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर प्रशासन किसके दबाव में कार्यवाही से बच रहा है । एक सार्वजनिक वो जनहित की सड़क को, जिस पर घोरावल विधायक ने निधि से इंटरलॉकिंग करवाया था, दबंग बिना किसी कारण जेसीबी से उखाड़ दिया और प्रशासन अब तक मूकदर्शक बन बहाने ढूंढ रही है । जहां एक तरफ सरकार अपराध मुक्त प्रदेश बनाने का दावा करती है वहीं दिनदहाड़े हुए दबंगई पर अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है ।
स्कूल के टीचरों अलावा स्थानीय लोग भी दबंगों की हरकतों से काफी समय से परेशान हैं लेकिन कार्यवाही न होने से दबंगों का मन और भी बढ़ता जा रहा है ।
स्थानीय लोगों ने दबंगों से वसूल कर सड़क बनाए जाने की मांग की है ।
आलम यह है कि बच्चे आज भी उसी ऊबड़ खाबड़ सड़कों से होकर स्कूल आ-जा रहे हैं लेकिन किसी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा ।
ऐसे में अब देखने वाली बात यह है कि प्रभारी मंत्री के सामने मामला उठने के बाद इस मामले में कोई कार्यवाही होती है कि नहीं ।
का मामला तहसील दिवस में पहुंच गया है। दशरथ सोनकर व प्रह्लाद गुप्ता ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। जिसके बाद इस पूरे प्रकरण की जांच एसडीएम द्वारा किये जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि जेसीबी से सड़क खोदने वाले आरोपी घर से फरार चल रहे हैं। चर्चा है कि पुलिस कई बार आरोपियों के घर पर दबिश भी दे चुकी है लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिले । ऐसे में प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाही की जाएगी ।
आपको बता दें कि मुसही गाँव में दबंग दिनदहाड़े में रोड से मुसही प्राथमिक स्कूल तक जाने वाली सड़क को जेसीबी लगाकर उखाड़ दिया था। इतना ही नहीं स्कूल के आसपास रहने वाले कई घरों के सामने गहरे गड्ढे भी खोद दिए थे, जिसकी वजह से लोगों का आना-जाना बंद हो गया है। लोग बा-मुश्किल रोड तक आ पा आ रहे हैं । दबंग किन कारणों से विधायक निधि से बनी सड़क को उखड़ दिया यह लोगों के समझ में नहीं आ रहा है और ना प्रशासन के ।
फिलहाल प्रशासन जांच कर रही है । जांच की बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर सरकारी सड़क को क्यों उखाड़ा गया और इनके पीछे कौन है।
अब देखने वाली बात यह है कि प्रशासन की जांच में क्या निकलकर सामने आता है और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।




