Sonbhadra News : उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक में छाया रहा मेडिकल कालेज का मुद्दा
इन दिनों मेडिकल कॉलेज में जेबकतरे सक्रिय हैं जिनके कारण इलाज कराने आए गरीबों की जेब कट जा रही है।

sonbhadra
5:49 PM, September 29, 2026
- मेडिकल कॉलेज में जेबकतरे सक्रिय
शांतनु कुमार
सोनभद्र । उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक अपर जिला अधिकारी रमेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई । बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार चौधरी ने किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि हमारे जनपद में उद्योग एवं खनिज संपदा जनपद में पर्याप्त है, परंतु स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर अपेक्षाकृत सीमित है । श्री शर्मा ने सुझाव दिया कि जिला स्तर पर "सोनभद्र रोजगार मिशन" बनाकर अगले वर्ष तक स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार/ स्वरोजगार के लक्ष्य निर्धारित किए जा सकते हैं। उन्होंने इसका प्रारंभिक एक्शन रोड मैप अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन के रूप में देते हुए हुए कहा कि प्रथम चरण में यदि 1000 रोजगार अवसर सृजित किए जाएं जाने का लक्ष्य रखा जाए। रोजगार अवसर व्यापारिक प्रतिष्ठानों, उद्योगों, अस्पतालों होटल एवं रेस्टोरेंट ,परिवहन ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक, मोबाइल एवं कंप्यूटर, निर्माण सामग्री, सर्विससेंटर ,लॉजिस्टिक्स, ई-कॉमर्स अन्य व्यवसायों में उपलब्ध एवं संभावित रिक्तियों को चिन्हित कर कम से कम 1000 स्थानीय रोजगार /प्रशिक्षु अवसरों का लक्ष्य निर्धारित किया जाए। श्री शर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए एक से डेढ़ महीने का इंतजार करना पड़ रहा है तीन मशीने होने के बावजूद रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण प्रतिदिन मरीजों की लगभग 40 जांच ही हो पा रही है जिसके कारण काफी मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर 2026 को आंधी बारिश के कारण मेडिकल कॉलेज के ए भी एवं सी ब्लॉक में अचानक बिजली गुल हो गई जो पूरी रात नहीं आई रात भर बिजली नहीं रहने से मरीज वह उनके तीमारदार काफी परेशान रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत इमरजेंसी वार्ड में हुई अगले दिन भी ट्रिपिंग होती रही जनरेटर इनवर्टर से व्यवस्था चलाने का प्रयास हुआ लेकिन लोड पूरी तरह से नहीं उठा सका। श्री शर्मा ने सुझाव दिया कि मेडिकल कॉलेज को निर्वाध विद्युत आपूर्ति के लिए डेडीकेटेड फीडर, डीजी बैकअप और ऑटोमेटिक चेंजओवर की स्थाई व्यवस्था होनी चाहिए। जिससे बिजली की अबाध आपूर्ति मिलती रहे और इमरजेंसी सेवाएं बाधित न हो। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल के पुराने भवन में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग काफी दिनों से उठ रही है इस मूर्त रूप देने के लिए भी काफी प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की तरफ से पुरानी जिला चिकित्सालय को चिकित्सा विभाग को हैंडोवर कर दिया गया है। भवन को दुरुस्त करने के लिए एनसीएल की ओर से सी एस आर मद से धन उपलब्ध कराने पर सहमत भी मिल चुकी है। श्री शर्मा ने मांग किया कि पुराने जिला चिकित्सालय भवन का कार्य जल्द पूर्ण कर प्रसव केंद्र, अर्बन पीएचसी, एवं 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था मुहैया करायी जाय । उन्होंने कहा कि इन दिनों मेडिकल कॉलेज में जेबकतरे सक्रिय हैं जिनके कारण इलाज कराने आए गरीबों की जेब कट जा रही है। श्री शर्मा ने वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर विभाग के आयुक्त डॉ नितिन बंसल ने अपने आदेश में निर्देशित किया है कि प्रतिकूल आदेश से पहले व्यापारी को सुनवाई का अवसर दिया जाए और जीएसटी एक्ट की धारा 75(4) तथा प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत का पालन किया जाए। श्री शर्मा ने कहा की रिट टैक्स संख्या 1180/ 2023 सर्व श्री विश्वनाथ ट्रेडर्स,रिट टैक्स संख्या 303 /2024 सर्व श्री महावीर ट्रेडिंग कंपनी, रिट संख्या 672/2024 एनएस एग्रो एंड इंजीनियरिंग प्रोडक्ट के वादों में माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा निर्णय दिया गया कि फील्ड स्तर पर उत्तर प्रदेश जीएसटी अधिनियम की धारा 75(4) का सम्यक अनुपालन नहीं किया जा रहा है। आयुक्त राज्यकर ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश माल एवं सेवा कर अधिनियम की धारा 75(4) के प्रावधानों एवं प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में मुख्य रूप से नागेंद्र मोदनवाल, विनय जायसवाल, विवेक कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नरेंद्र कुमार गर्ग, विमल अग्रवाल, नवल बाजपेई, चंदन केसरी, प्रमोद गुप्ता, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के धीरेंद्र जायसवाल, हाजी सलीम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।




