Sonbhadra News : क्षेत्र पंचायत की बैठक में छाया रहा बिजली-पानी का मुद्दा
म्योरपुर ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीतसिंह खरवार उपस्थित रहे।

sonbhadra
8:43 PM, January 22, 2026
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र)। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार गुरुवार को म्योरपुर ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीतसिंह खरवार रहे। बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह द्वारा पिछली कार्यवाही को पढ़कर सुनाया गया।बैठक में जीत सिंह खरवार ने भाजपा सरकार द्वारा जनता के हित में चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।बैठक के दौरान बिजली, पानी से जुड़े मुद्दों को लेकर सदस्यों ने जमकर नाराजगी जताई, जिससे बैठक हंगामेदार रही।
अधिकांश सदस्यों ने बिजली बिल में मनमानी बढ़ोत्तरी पर काफी हंगामा किया और विभाग की मनमानी पर खूब कोसा।एसडीओ शिवम गुप्ता ने सभी को अवगत कराया कि सरकार किसानों के लिए निःशुल्क सिंचाई कनेक्शन दे रही है जो भी इच्छुक हो सहज जन सेवा या बिजली कैम्प कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन कराकर योजना का लाभ ले सकते हैं।बाल विकास परियोजनाधिकारी नागेंद्र कुमार ने योजनाओं की जानकारी दिया कि पोषाहार चेहरा पहचान(फेस कैप्चरिंग) के माध्यम से दिया जा रहा है आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर लाभार्थी अपना अपना केवाईसी कराकर ऑनलाइन फीड करा लें।सिंचाई विभाग द्वारा ब्लास्ट कूप के लिए नवंबर माह से मार्च तक आवेदन लिया जाता है जो अपने स्थानीय ब्लॉक कार्यालय में जमा कर सकते है वर्तमान में त्वरित विकास योजना में तालाब का जीर्णोद्धार करना है इसके लिए खतौनी संलग्न करना अनिवार्य है। सीएचसी अधीक्षक डा० पीएन सिंह ने स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग के सतीश राय अवगत कराया कि बीज,खाद पर्याप्त मात्रा में है सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को लाभ दिया जा रहा हैं उन्होंने बताया कि एक नया लैंपस आरँगपानी में निर्माण होने की जानकारी दिया। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने सरकार द्वारा चलाई जा रही शिक्षा विभाग की डीबीटी के माध्यम से सीधे अभिभावकों के खाते में पहुंच रहा है एस एसी/एसटी बच्चों को साइकिल जैसे अनेक योजनाओं की जानकारी दिया और कहा कि प्रत्येक विद्यालय में गुणवत्ता शिक्षा दी जा रही है।
खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि सहित सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ग्राम प्रधानो का आभार व्यक्त करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का विस्तृत जानकारी दिया।अंत में ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने बैठक समाप्त करने की घोषणा की।इस दौरान दिवंगत दुद्धी विधायक विजय सिंह गोड़ को दो मिनट की श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। बैठक में सैकड़ों क्षेत्र पंचायत सदस्य और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।




