Sonbhadra News : एक कमरे में चल रहा था अस्पताल, जांच के बाद अधिकारी भी हैरान
एसीएमओ गुलाब प्रसाद जब उक्त नर्सिंग अस्पताल में छापेमारी की तो देखकर हैरान रह गए, मौके पर एक महिला लेटी हुई थी । छोटे से कमरे में तीन बेड लगाए गए थे ।

sonbhadra
4:16 PM, October 9, 2026
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र)। जिले में कितने अवैध अस्पताल चल रहे हैं यह आंकड़ा भले ही स्वास्थ्य विभाग जारी नहीं करता लेकिन सूचना पर स्वास्थ्य विभाग छापेमारी की कार्यवाही जरूर करता है । शुक्रवार को एसीएमओ को सूचना मिली कि चोपन में एक महिला कमरे में अवैध रूप से नर्सिंग का काम कर रही है। एसीएमओ गुलाब प्रसाद जब उक्त नर्सिंग अस्पताल में छापेमारी की तो देखकर हैरान रह गए, मौके पर एक महिला लेटी हुई थी । छोटे से कमरे में तीन बेड लगाए गए थे । लेटी हुई महिला का शायद डिलीवारी किए जाने की तैयारी चल रही थी । छापेमारी के बाद मौके पर हड़कम्प मच गया। मौके पर चोपन इंस्पेक्टर को बुलाकर तत्काल अस्पताल सीज कर दिया गया और फिर FiR दर्ज करने की करवाई शुरू कर दी गयी। एसीएमओ गुलाब प्रसाद ने बताया कि कुछ दिनों से इस अवैध अस्पताल की सूचना मिल रही थी । छापेमारी की गई तो हकीकत सामने आ गई । उन्होंने कहा की इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा। पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि चोपन में कई और अस्पताल अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं, जिस पर जल्द कार्यवाही की जायेगी ।
कुल मिलाकर यह साफ हो गया कि स्वास्थ्य विभाग शिकायत किए जाने पर ही छापेमारी करेेगा। लेकिन यहां बड़ा सवाल यह जिले में जितने अवैध अस्पताल चल हो रहे हैं, उन्हें रोकने की जिम्मेदारी किसकी है ?आखिर जनता के शिकायत के भरोसे पर स्वास्थ्य विभाग क्यों टिका हुआ है। विभाग को तो खुद अभियान चलाकर छापेमारी करना चाहिए। मगर शायद इच्छाशक्ति की कमी और अन्य कारणों से विभाग खुद पहल नहीं करता। अब देखने वाली बात यह है की चोपन में और भी चल रहे अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग कब तक शिकंजा कसता है।




