Sonbhadra News : सीएम आवास में लापरवाही बरतने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रधानों ने सौंपा सदर विधायक को ज्ञापन
सदर विकास खंड के प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश शुक्ला के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों का एक प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को सदर विधायक से मिलकर मुख्यमंत्री आवास में अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप....

सदर विधायक को ज्ञापन सौंपते प्रधानगण.....
sonbhadra
11:08 PM, August 22, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• मुख्यमंत्री आवास में लापरवाही बरतने पर विधायक गंभीर, अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की दी नसीहत
• सदर विधायक का गंभीर आरोप, कुछ अधिकारी सरकार की छवि धूमिल करने का कर रहव प्रयास
• सदर विधायक ने जिलाधिकारी से वार्ता कर लिखा पत्र
सोनभद्र । सदर विकास खंड के प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश शुक्ला के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों का एक प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को सदर विधायक से मिलकर मुख्यमंत्री आवास में अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा। इस शिकायत पर सदर विधायक काफी गंभीर दिखे और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेताते हुए अपने कार्यप्रणाली में सुधार लाने की नसीहत दी साथ ही डीएम से मोबाइल के माध्यम से वार्ता कर दैविक आपदा से पीड़ित और गरीबों को तत्काल सीएम आवास योजना से अच्छादित करने का निर्देश दिया, जिससे सरकार की मंशा के अनुरुप कार्य हो सके।
इस दौरान ग्राम प्रधानों ने बताया कि "तहसील स्तर से आपदाग्रस्त किसानों को मुआवजा की धनराशि भी मिल गई है लेकिन वर्ष 2022-23 और 2023-24 व 2024-25 की इस तरह की सूची जिला स्तर पर भेजी नहीं गई है जो सूची परियोजना निदेशक के पास भेजी जा रही है, उसे पर वह कतई गंभीर नहीं और आवास के मुद्दे पर तो पूरी तरह निष्क्रिय हैं।"
सदर विधायक भूपेश चौबे ने ग्राम प्रधानों को आश्वास्त किया कि "यह काफी गंभीर समस्या है और इसका निराकरण जिलाधिकारी से मिलकर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चाहे आपदाग्रस्त लोग मकान से वंचित हो या वनवासी और चेरो समुदाय का आवास हो इसमें लापरवाही बरतने वाले लोगों के साथ कतई रियायत नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी सरकार को बदनाम करने के लिए लापरवाही बरत रहे हैं, जल्द ही वो अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर लें अन्यथा कड़ी कार्यवाही झेलने को तैयार रहें।"
प्रतिनिधि मण्डल में मुख्यरुप से प्रधान प्रतिनिधि अनूप तिवारी, अनुपम तिवारी, कोटास ग्राम प्रधान श्यामनारायण, मानपुर प्रधान विजय बहादुर सिंह, अरौली ग्राम प्रधान रामशकल, हरहुआ प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह, सेमर प्रधान प्रतिनिधि राजाराम, लसड़ा प्रधान विमलेश पाण्डेय, रामप्रवेश यादव, करारी ग्राम प्रधान सहित आदि उपस्थित रहे।




