Sonbhadra News : जनशिकायतों में हीलाहवाली पड़ी हेड कांस्टेबल को भारी, एसपी ने किया निलंबित
जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतना थाना रॉबर्ट्सगंज पर तैनात हेड कांस्टेबल जयराम राय को भारी पड़ गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें......

एनिमेटेड फोटो.....
sonbhadra
12:36 AM, May 25, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• एसपी की सख्त कार्रवाई से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
सोनभद्र । जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतना थाना रॉबर्ट्सगंज पर तैनात हेड कांस्टेबल जयराम राय को भारी पड़ गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल जयराम राय के खिलाफ जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता संबंधी शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल जांच के निर्देश दिए और प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई कर दी।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिसकर्मियों को हिदायत देते हुए बताया कि "जनपद पुलिस में अनुशासनहीनता, भ्रष्ट आचरण अथवा जनता की शिकायतों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें लापरवाही करने वाले कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल पूरे प्रकरण की विभागीय जांच कराई जा रही है तथा नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।"




