Sonbhadra news : तेज रफ्तार की कहर : बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा, हालत गम्भीर
बाइक अनियंत्रित होकर मुनगा टोला सलखन जितेंद्र अग्रहरि घर के समीप गिर गया।

sonbhadra
12:11 PM, February 13, 2026
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन मुख्य सोनपम्प नहर मार्ग पर सुदामा 15 वर्ष पुत्र बचाऊ निवासी सलखन बैरहवां टोला अपने घर मारकुंडी की तरफ तेज रफ्तार बाइक से सुबह 9 बजे के लगभग नहर मार्ग से मारकुंडी की ओर जा रहा था कि बाइक अनियंत्रित होकर मुनगा टोला सलखन जितेंद्र अग्रहरि घर के समीप गिर गया जिससे रगड़ खाते हुए लगभग 20 मीटर घसीट ले गयीं। जिससे बाइक सवार गम्भीर रुप से घायल होते हुए चिंता जनक बनी हुई है। स्थानीय लोगों के सहयोग से डायल 112 पुलिस समेत एम्बुलेंस के सहयोग से घायल बालक को जिला अस्पताल भेज दिया गया।




