सोनभद्र । जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज सर्किट हाउस के पास निर्माणाधीन पर्यटन कार्यालय तक पहुंच मार्ग हेतु बनायी जा रही सी0सी0 रोड का आकस्मिक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान इलेक्ट्रानिक मशीन विधि से सी0सी0रोड बनायी जा रही है, के स्थिति का जायजा लिया । उन्होंने सी0सी0 रोड में प्रयोग की जा रही कंक्रीट, सीमेंट, बालू, व सरिया के मानक के सम्बन्ध में कार्यदायी संस्था के ठेकेदार व सम्बन्धित जेई से जानकारी प्राप्त किया । उन्होंने रोड निर्माण में प्रयोग किये जा रहे सामग्री के गुणवत्ता को स्वयं परखा और सम्बन्धित ठेकेदार व जे0ई0 को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में बेहतर गुणवत्तायुक्त सामग्री का प्रयोग किया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, जिससे बनायी जा रही सड़क की मजबूती भविष्य में भी बनी रहें। उन्होंने निर्देश दिये कि सड़क निर्माण में सामग्री की गुणवत्ता ठीक नहीं है कि शिकायत मिलने पर सम्बन्धित के खिलाफ विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने सी0सी0रोड के किनारे बनायी गयी नाली को भी देखा और संतोष व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि सी0सी0 रोड निर्माण के समय ध्यान दिया जाये कि सड़क का पानी नाली में बेहतर तरीके से निकासी हो सकें, जिससे सड़क पर पानी इकठ्ठा न होने पाये।