Sonbhadra news : बाहर कमाने गए आदिवासी नवयुवक का शव घर आने पर मचा कोहराम
महाराष्ट्र एक प्राइवेट कम्पनी में अपने साथियों के साथ कमाने गया था।जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई

फोटो : मृतक की फाइल फोटो
sonbhadra
1:13 PM, May 9, 2025
राकेश चौबे
■ परिजनों ने ठिकेदार द्वारा हत्या कराने का लगाया आरोप
मारकुंडी सोनभद्र । चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र राम सागर गौड़ 29 वर्ष पुत्र स्व.जवाहीर गौड़ निवासी ग्राम सभा बेलछ टोला अकेलवां जो बाहर पूना कोल्हापुर, महाराष्ट्र एक प्राइवेट कम्पनी में अपने साथियों के साथ कमाने गया था।जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के कारण उसका शव शुक्रवार को एम्बुलेंस द्वारा आने पर घर समेत गांव में कोहराम मच गया।
उक्त सम्बंध में परिजनों ने बताया कि रामसागर अपने कुछ साथियों के साथ सन् 2018 से ही एस मेंटल कम्पनी पूना कोल्हापुर महाराष्ट्र में काम कर रहा था। जो सन् 2025 में फरवरी में घर छुट्टी बीता कर पुनः अपने काम पर लौट गया था। जो 5 मई को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में उसी के कमरे में जला हुआ शव मिला था।जिसकी जानकारी कम्पनी ठिकेदार द्वारा परिजनो को नहीं दिया गया था। 7 मई को दूसरे द्वारा परिजनों को सूचना दिया गया। परिजनों को जानकारी होने पर मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम करा कर अपने खर्चे से शव को एम्बुलेंस द्वारा घर 9 मई को घर पहुचे पर घर समेत गांव में कोहराम मच गया। घटना के मौके स्थल से ठिकेदार फरार बताया गया।
परिजनों ने ठिकेदार द्वारा हत्या करने का आरोप लगाया है।




