Sonbhadra News : जिले की उखड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली ऑक्सीजन, 22 नए चिकित्सकों को मिली तैनाती
लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी, सीमित संसाधनों और डॉक्टरों के अभाव से जूझ रहे अति पिछड़े जनपद सोनभद्र की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को आखिरकार बड़ी राहत मिली है। जिले के अस्पतालों की उखड़ती....

सीएमओ डॉ0 रमेश कुमार मिश्रा.......
sonbhadra
10:57 AM, July 30, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी, सीमित संसाधनों और डॉक्टरों के अभाव से जूझ रहे अति पिछड़े जनपद सोनभद्र की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को आखिरकार बड़ी राहत मिली है। जिले के अस्पतालों की उखड़ती सांसों को अब 22 नए चिकित्सकों की तैनाती से नई ऑक्सीजन मिलने की उम्मीद जगी है। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग से संबद्ध नॉन पीजी चिकित्सकों की विभिन्न सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनाती कर दी गई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कि "इन चिकित्सकों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को बेहतर उपचार मिलेगा, रेफरल की संख्या कम होगी तथा सीएचसी और पीएचसी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।"
इन चिकित्सकों की हुई तैनाती -
डॉ0 श्वेता श्रीवास्तव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शक्तिनगर, डॉ0 हर्षित ठाकुर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोहरी, घोरावल, डॉ0 राम कृपाल तिवारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर, डॉ0 कीर्ति पाण्डेय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवां, डॉ0 अदिति तिवारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी, डॉ0 रितेश तिवारी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसल, करकच्छी, डॉ0 प्रवीण प्रजापति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परसोना, घोरावल, डॉ0 नदीम खान को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिनी, घोरावल,डॉ0 योगेश कुमार यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज, डॉ. प्रतीक सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोमहरी, डॉ0 अब्दुल कुमार मौर्य को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करकच्छी, डॉ0 विक्रम सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा, डॉ0 संजय सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल, डॉ0 किशन नारायण सिंहको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन, डॉ0 सुधीर कुमार बैस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी, डॉ0 चंदन पासी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कचनरवा, चोपन, डॉ0 अरुण सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्मा, डॉ0 वीरेंद्र कुमार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनडीहा, घोरावल, डॉ0 रवि बैस को संयुक्त चिकित्सालय अनपरा, डॉ0 मधु कुमारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन, डॉ0 अंशुमन यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोन और डॉ0 आदर्श कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोन में तैनात किया गया है।
वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी चिकित्सकों को निर्देशित किया कि वे तत्काल अपने आवंटित स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यभार ग्रहण करें तथा संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों के निर्देशन में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना सुनिश्चित करें।




