सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना कोन पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर समय लगभग 05.10 बजे मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम को देखकर बदमाश जंगल की ओर भागने लगे तथा स्वयं को घिरा देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई संतुलित जवाबी फायरिंग में एक बदमाश कृष्णा उर्फ कृष्णदेव सिंह पुत्र लोहा सिंह निवासी नौडिहा थाना कोन जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 23 वर्ष के बाएँ पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर, एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, ₹450 नगद तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल भेजा गया है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के संबंध में *थाना कोन पर मु0अ0सं0- 09/2026 धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।