Sonbhadra News : बाबा साहेब के नारे से गूंजा कोन, निकला भव्य रैली
भारत रत्न बाबा भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर अम्बेडकर जी की प्रतिमा के साथ कोन में भव्य शोभा यात्रा निकाल, जय जय भीम की नारा से पूरा कोन गूंजता रहा।

sonbhadra
7:08 PM, April 14, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० कोन में केक काटकर मनाया बाबा साहेब का जन्मदिन
कोन (सोनभद्र) । भारत रत्न बाबा भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर अम्बेडकर जी की प्रतिमा के साथ कोन में भव्य शोभा यात्रा निकाल, जय जय भीम की नारा से पूरा कोन गूंजता रहा। कोन में जन चेतना कमेटी के नेतृत्व में शोभायात्रा के साथ रामगढ़, खेमपुर, रोरवा, निगाई से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी समेत दर्जनों गांवों से अम्बेडकर जयंती पर भव्य रैली निकाल कर कोन में एक साथ विशाल जुलूस पूरे कोन में भ्रमण कर जय भीम की नारा गूंजता रहा रैली में क्षेत्र के सर्वसमाज व सर्वदलीय नेताओं ने प्रतिभाग कर सभी ने भारत रत्न डा भीमराव अम्बेडकर के मुर्ति पर माल्यार्पण कर बाबासाहेब के विचारों को रखतें हुए कहा कि आज सभी को एक समान अधिकार बाबासाहेब की देन है जो पूरे देश विदेश में पूजे जा रहें हैं। कार्यक्रम हरिजन बस्ती स्थित रईया बाबा से शोभायात्रा प्रारंभ होकर पूरे कोन भ्रमण करते हुए सांय पुनः रईया बाबा स्थल पर सभा का समाधान किया गया, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्रा ने कहा की बाबासाहेब की देन है कि आज विश्व की सबसे मजबूत संविधान निर्माता रहे जिसके तहत सभी को एक समान अधिकार प्राप्त है, किसी समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा जरूरी है, शिक्षा ही अतुल्य धरोहर है, कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल, प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल,सुशील चतुर्वेदी, कुसुम शर्मा, विजय शर्मा,अनुज तिवारी, प्रधान संतोष पासवान, उमेश भारती, मंहगू राम, अशोक निराला,राजमणि, प्रमोद भारती, सुशील जायसवाल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।




