Sonbhadra News : सबसे ठंडा दिन रहा रविवार, 4.4 डिग्री पर आया पारा
ठंड में लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। रविवार को पारा एक बार फिर लुढ़क कर 4.4 डिग्री पहुंच गया। जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री था। लगातार पारा गिरने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है....

sonbhadra
8:39 PM, December 15, 2024
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क । ठंड में लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। रविवार को पारा एक बार फिर लुढ़क कर 4.4 डिग्री पहुंच गया। जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री था। लगातार पारा गिरने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बाजार में शाम ढलते ही भीड़ कम देखी जा रही है।
रविवार छुट्टी के बाद कल से स्कूल खुलने जा रहा है। सरकारी स्कूल में अभी भी बड़ी संख्या में बच्चे बिना स्वेटर व जूते के स्कूल जा रहे हैं। जिनके बारे में टीचरों को सोचने की जरूरत है। उन्हें बच्चों के परिजनों से बात करनी चाहिए ताकि बच्चों को ठंड से बचाया जा सके।
मौसम विभाग से जुड़े राजन सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में पारा और अधिक लुढ़क सकता है।




